RCCB
RCCB क्या है RCCB कैसे काम करती है जैसे जैसे इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी बेहतर होती जा रही है वैसे वैसे इसमें सुरक्षा को भी और बेहतर बनाया जा रहा है . आज आपके पास ऐसे बहुत सारे डिवाइस है जो कि आपको बिजली से सुरक्षित रखते हैं. जैसे कि इससे पहले वाली पोस्ट में हमने बताया MCB क्या है कैसे काम करती है एमसीबी भी एक ऐसी डिवाइस है जो कि हमारे उपकरण में फॉल्ट आने पर Trip हो जाता है और जिस से हमारा नुकसान होने से बच जाता है.तो आज की इस पोस्ट में हम आपको ऐसे ही एक और इलेक्ट्रिकल डिवाइस RCCB के बारे में बताने वाले हैं की आरसीबी क्या है कैसे काम करती है इसकी फुल फॉर्म क्या है तो नीचे आपको यह सब जानकारी दी गई है . RCCB का पूरा नाम फुल फॉर्म Residual Current Circuit Breaker है. जब Phase और न्यूट्रल लाइन में करंट बराबर नहीं होता तब RCCB उस लाइन में करंट के अंतर को पहचान कर उस लाइन को Trip कर देता है और उस लाइन की सप्लाई बंद हो जाती है.और इसकी खास बात यह है कि यह बहुत कम करंट के अंतर को भी पहचान लेती है और तुरंत लाइन को बंद कर देती है लाइन में करंट दोनों तारों में एक समान रहता है. लेकिन कई बार ऐसी स्...