RCCB
RCCB क्या है RCCB कैसे काम करती है
जैसे जैसे इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी बेहतर होती जा रही है वैसे वैसे इसमें सुरक्षा को भी और बेहतर बनाया जा रहा है . आज आपके पास ऐसे बहुत सारे डिवाइस है जो कि आपको बिजली से सुरक्षित रखते हैं. जैसे कि इससे पहले वाली पोस्ट में हमने बताया MCB क्या है कैसे काम करती है एमसीबी भी एक ऐसी डिवाइस है जो कि हमारे उपकरण में फॉल्ट आने पर Trip हो जाता है और जिस से हमारा नुकसान होने से बच जाता है.तो आज की इस पोस्ट में हम आपको ऐसे ही एक और इलेक्ट्रिकल डिवाइस RCCB के बारे में बताने वाले हैं की आरसीबी क्या है कैसे काम करती है इसकी फुल फॉर्म क्या है तो नीचे आपको यह सब जानकारी दी गई है .
RCCB का पूरा नाम फुल फॉर्म Residual Current Circuit Breaker है. जब Phase और न्यूट्रल लाइन में करंट बराबर नहीं होता तब RCCB उस लाइन में करंट के अंतर को पहचान कर उस लाइन को Trip कर देता है और उस लाइन की सप्लाई बंद हो जाती है.और इसकी खास बात यह है कि यह बहुत कम करंट के अंतर को भी पहचान लेती है और तुरंत लाइन को बंद कर देती है लाइन में करंट दोनों तारों में एक समान रहता है. लेकिन कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि एक लाइन में करंट कम हो जाता है और दूसरी में बढ़ जाता है उस समय RCCB हमारी लाइन को TRIP कर देती है .
जो जैसा की आप ऊपर फोटो में देख सकते हैं Phase Line और न्यूट्रल के बीच में 10A करंट बह रहा है. लेकिन अगर Phase Line कहीं से Earthing के साथ जुड़ जाती है और Phase Line का कुछ करंट Earthing में जाने लगता है जिससे कि Phase Line और न्यूट्रल लाइन के करंट के बीच में अंतर आ जाता है और RCCB इस लाइन को Trip कर देगी.
फेस लाइन अर्थिंग के साथ में कई प्रकार से जुड़ सकती है जैसे कि अगर आप के उपकरण में आपने अर्थ इन की हुई है और उसमें कोई दिक्कत आ जाती है और उसकी बॉडी में करंट आ जाता है तो वह करंट अर्थिंग की मदद से Earthing में जाने लगता है. या अगर आपने उपकरण की अर्थिंग नहीं की और कोई व्यक्ति उस उपकरण को छू लेता है तो करंट उस व्यक्ति के शरीर से और अर्थिंग में जाना शुरू हो जाता है जिससे कि Phase Line और न्यूट्रल लाइन के करंट में अंतर आ जाता है और RCCB बंद हो जाती है. तो इस प्रकार RCCB के कारण किसी भी व्यक्ति को करंट का शौक लगने से बचाया जा सकता है क्योंकि यह बहुत तेजी से काम करती है.
RCCB Number Of Poles
Poles के आधार पर RCCB दो प्रकार की होती हैं Double Pole और Four Poles जिसका चित्र आपको नीचे दिखाया गया है. Double Pole आर सी सी बी का इस्तेमाल हमारे घरों में आने वाली सप्लाई के लिए किया जाता है क्योंकि हमारे घर में Single Phase की सप्लाई आती है. लेकिन Double Pole आर सी सी बी का इस्तेमाल तीन फेस की सप्लाई के लिए किया जाता है. जैसे की फैक्ट्रियों में या बडे कारखानों में जहां पर तीन फेस की सप्लाई का इस्तेमाल किया जाता है वहां पर Four Pole की आर सी सी बी का इस्तेमाल किया जाता है.
आर सी सी बी Double Pole की हो या फिर Four Poles कि दोनों में एक चीज समान रहती है. इनके Input टर्मिनल ,Test बटन और लोड टर्मिनल .
Line
RCCB के ऊपर वाले टर्मिनल लाइन से जुड़ते हैं . ऊपरवाले टर्मिनल आपको आपके घर में आने वाली सप्लाई के साथ में जोड़ना है. और इसमें आपको जहां पर 1 लिखा है वहां पर Phase की तार को जोड़ना है और जहां पर N लिखा है वहां पर न्यूट्रल तार को जोड़ना है.
Test
RCCB में आपको यह टेस्टिंग के लिए बटन दिया गया है जिससे कि आप RCCB को टेस्ट कर सकते हैं कि यह सही तरह से काम करती है या नहीं . जब आप इस बटन को दबाए गे तो इसके अंदर शार्ट सर्किट होगा जैसे कि अगर हमारे घर में कहीं पर शार्ट सर्किट होता है वैसे ही और शार्ट सर्किट होते ही RCCB बंद हो जाएगी अगर यह बटन दबाने पर RCCB बंद नहीं होती इसका मतलब आप की RCCB खराब है. लेकिन इसे टेस्ट करने से पहले इसके अंदर आपको सप्लाई देनी होगी तभी यह काम करेगी.
Load
लोड टर्मिनल पर आपको आपके घर में स्विच बोर्ड में जाने वाली सप्लाई को इसके साथ में जोड़ना है. और यहां पर भी आपको जहां पर 2 लिखा है वह Phase की तार के साथ में जोड़ना है और जहां पर N लिखा है वह न्यूट्रल तार के साथ में जोड़ना है.
RCCB का रेटिंग करंट
अगर किसी आरसीसीबी का रेटिंग करंट 30 MA है तो इसका मतलब अगर उसके अंदर Residual Current 30 MA तक बहने लगे तो आरसीसीबी TRIP हो जाएगी.मार्केट में आपको 30mA ,100mA ,300mA तक की रेटिंग वाली RCC भी मिल जाएगी.
RCCB के प्रकार
आर सी सी बी मुख्यतः तीन प्रकार की होती हैं . AC ,A,B
AC Type RCCB
AC Type Rccb एसी करंट के लिए इस्तेमाल की जाती है जैसे की हमारे घरों में आने वाली सप्लाई एसी करंट होता है तो वहां पर हम RCCB का इस्तेमाल कर सकते हैं .
A Type RCCB
A Type RCCB एसी करंट और Pulse के लिए इस्तेमाल की जाती है. डीसी करंट के साथ में पल्स वहां पर आती है जहां पर रेक्टिफायर का इस्तेमाल किया गया हो या फिर इनवर्टर का इस्तेमाल किया गया. या फिर कहीं पर थायरिस्टर लगा हो. तो ऐसी जगह पर A टाइप आर सी सी बी का इस्तेमाल किया जाता है.
B Type RCCB
A Type RCCB को हम एसी करंट और डीसी करंट दोनों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस पोस्ट में आपको Rccb Circuit Breaker Hindi, Rcb Full Form In Hindi , Rccb In Hindi, Elcb Full Form In Hindi , के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है अगर इसके अलावा आप कुछ जानना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें.
Comments
Post a Comment