Isolator और Circuit breaker में अंतर

● Isolator एक ऑफ-लोड डिवाइस है, जबकि Circuit Breaker ऑन-लोड डिवाइस होता है।

● आइसोलेटर को सिर्फ मैन्युअल तरीके से उपयोग में लिया जा सकता है, मतलब अगर हम isolator से सप्लाई बन्द चालू करना चाहते है, तो हमे उसके पास जाना होता है। जबकि सर्किट ब्रेकर automatic और manual दोनों तरीके से उपयोग में लिए जा सकते है।

● Circuit breaker के उदाहरण MCB, mccb, ACB आदि है, जबकि isolator के अंदर हमारे सबस्टेशन में लगे G.O. आते है।

● आइसोलेटर का मुख्य काम हमारे उपकरण और इलेक्ट्रिकल सप्लाई को आपस में isolate मतलब दूर दूर करना होता है। जबकि सर्किट ब्रेकर का मुख्य काम हमारे उपकरण को किसी भी इलेक्ट्रिकल फाल्ट से सुरक्षा देना होता है।

● इलेक्ट्रिकल में कभी कोई फाल्ट होने पर Isolator कभी अपने आप ओपन नही होता है। जबकि circuit breaker इस समय ऑटोमैटिक ट्रिप होकर हमारे उपकरण को सुरक्षा देता है।

● Isolator एक मेकेनिकल स्विच है, यह इलेक्ट्रिकल उपकरण को किसी तरह की सुरक्षा नही देता है। जबकि सर्किट ब्रेकर इलेक्ट्रिकल स्विच है, और यह उपकरण को फाल्ट के समय सुरक्षा देता है। 

● Circuit Breaker की कीमत Isolator के मुकाबले काफी ज्यादा होती है।


Comments

Popular posts from this blog

घर की वायरिंग (House Wiring) के बारे में बेसिक जानकारी हर किसी को होनी चाहिए, ताकि इलेक्ट्रिशियन पर पूरी तरह निर्भर न रहना पड़े और सही निर्णय लिया जा सके।

Best house wiring का मतलब है ऐसी वायरिंग जो –सुरक्षित (Safe) होलंबे समय तक चले (Durable)और भविष्य के लोड (Future load) जैसे AC, इन्वर्टर, सोलर, गीजर को भी आसानी से संभाल सके।

वायरिंग फॉल्ट (तारों की खराबी) पता करने के तरीके